औरैया: भाजपा नेता के स्वागत में लगा जाम, दो एंबुलेंस फंसीं; वीडियो हुआ वायरल
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के स्वागत के दौरान शहर के मुख्य मार्ग पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। सड़क पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। घटना का वीडियो मगंलवार की दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वागत कार्यक्रम के दौरान