खंडवा नगर: खंडवा: विवाहिता की मौत से हड़कंप, परिजनों का आरोप- पति की प्रताड़ना से मौत, ससुराल का कहना है 'मानसिक रूप से परेशान' थी
मध्य प्रदेश के खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश तलाई में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शनिवार देर शाम महिला सोनाली वर्मा (उम्र लगभग बत्तीस वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।