बलियापुर: पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
बलियापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़ादाहा में डालसा द्वारा "अखिल भारतीय पर्यावरण कानूनी साक्षरता सामुदायिक संरक्षण पहल" के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई।अधिकार मित्र एजाज अहमद, जगदीप रजक, संतोष कुमार सिंह, उमाशंकर मंडल ने छात्रों और स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया