गोपालगंज: परिवाद गांव में भूमि विवाद में पंचायत बुलाने से नाराज़ लोगों ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को पीटा, हालत गंभीर
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के परिवाद गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने पंचायती बुलाएं जाने से नाराज होकर एक ही परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।