जगदलपुर: यातायात पुलिस ने ब्लैक फिल्म और ओवर स्पीड वाहनों पर की सख्त कार्रवाई, 20 चालकों पर लगाया जुर्माना
सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शहर में सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान वाहनों में लगी अवैध ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा मोटर यान अधिनियम के तहत संबंधित वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।