सनावद शासकीय अस्पताल में 1.26 करोड़ रु की लागत से 30 बिस्तरों वाले दो वार्डों तथा ग्राउंड फ्लोर तक रैंप निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को दोपहर तीन बजे विधायक सचिन बिरला एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक बिरला ने कहा कि 30 बिस्तरों वाले अतिरिक्त वार्डों के निर्माण से शासकीय अस्पताल की क्षमता 70 बिस्तर की हो जाएगी।