बांदा: लुकतरा गांव में मामूली झगड़े पर एक युवक ने वृद्ध को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Mar 21, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लुकतरा गांव में दिन शुक्रवार को मामूली झगड़े पर एक युवक ने वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल वृद्ध ने संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल वृद्ध का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण कराया है। घायल वृद्ध बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लुकतरा गांव निवासी है।