बांदा: SP ऑफिस पहुंचकर महिला ने फरियाद लगाई, पति पर फार्च्यूनर चढ़ाने वाले शख्स की गिरफ्तारी की SP से की मांग
Banda, Banda | Mar 21, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कॉलोनी मोहल्ले की रहने वाली किरन गुप्ता नाम की महिला अपने परिवार के लोगों के साथ SP ऑफिस पहुंची। जहां इसने अपने पति शैलेंद्र गुप्ता पर फॉर्च्यूनर गाड़ी चढ़ाने वाले अंकुर सिंह नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी की SP से मांग की। किरन ने बताया कि 14 मार्च को अंकुर सिंह ने मेरे पति के ऊपर फॉर्च्यूनर गाड़ी चढ़ा दी गई थी।