बांदा: SP ऑफिस पहुंचकर मां-बेटे ने लगाई गुहार, 2 लोगों पर गाली-गलौज कर धमकी देने और सिपाही पर मारपीट का आरोप
Banda, Banda | Mar 20, 2025 बांदा के मरका थाना क्षेत्र के माली डेरा गांव का रहने वाला एक गोरेलाल नाम का युवक अपनी मां के साथ आज गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे एसपी ऑफिस पहुंचा। जहां पर इसने अपने गांव के रहने वाले बाबू व बड़कू के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तो वहीं थाने के सिपाही हरतेश के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।