धौलपुर: सरानीखेड़ा में बुलडोजर पहुंचा, हटाया गया अतिक्रमण, बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या रहती थी
सरानी खेड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाले पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया। यह कार्रवाई बरसात के मौसम से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से की गई। बताया गया कि सरानी खेड़ा क्षेत्र में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसका मुख्य कारण नालों पर किया गया अति