धौलपुर: ब्लड बैंक परिसर के एसी में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
शहर में स्थित पुराने जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक परिसर में बुधवार सुबह अचानक एक एयर कंडीशनर (एसी) में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब अस्पताल परिसर में रोजमर्रा का कार्य सामान्य रूप से चल रहा था। आग लगने की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार। अचानक एसी से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में उसमें