धौलपुर: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागरपाड़ा में एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागरपाड़ा का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान कुल नियुक्त 9 चिकित्साकर्मियों में से 2 अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि प्राथमिक स्वास्थ्य