फतुहा: हाजीपुर गांव में करंट लगने से एक मवेशी और उसके मालिक की मौत
Fatwah, Patna | May 9, 2026 फतुहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में करंट लगने से एक मवेशी व मवेशी मलिक की मौत हो गई है। मृतक हाजीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सबल सिंह के है। बताया जाता है कि सबल सिंह अपनी मवेशी को लेकर गांव के दक्षिण बघार में चराने के लिए ले गए थे।जहां करंट के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।