*पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, बोले- अनुशासन से ही बनेगा कुशल पुलिसकर्मी*
*जनपद कासगंज,उत्तर प्रदेश 23 जून 2026*
पुलिस लाइन कासगंज में सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ विशेष संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। *पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह* के निर्देशन में हुई इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पुलिस सेवा के उच्च आदर्शों से अवगत कराना था।
गोष्ठी के दौरान *एसपी ओ०पी० सिंह* ने प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनकी कठिनाइयों एवं प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। *ओ०पी० सिंह* ने समस्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक ओ०पी० सिंह* ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है। प्रशिक्षण की अवधि ही वह समय है जब एक आरक्षी अपने भविष्य की नींव रखता है। *ओ०पी० सिंह* ने समस्त प्रशिक्षणाधीनों को अंतः व बाह्य प्रशिक्षण के सभी विषयों को पूर्ण मनोयोग, लगन एवं परिश्रम से सीखने हेतु प्रेरित किया।
*एसपी ओ०पी० सिंह* ने विभागीय नियमों, आचार संहिता, आमजन से व्यवहार एवं फील्ड ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। *ओ०पी० सिंह* ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि पुलिसकर्मी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासन से ही एक कुशल, सफल एवं जनप्रिय पुलिसकर्मी बना जा सकता है।
*पुलिस अधीक्षक ओ०पी० सिंह* ने सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनता के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और बढ़े।
उक्त गोष्ठी के दौरान प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक, प्रभारी आरटीसी, समस्त प्रशिक्षकगण एवं पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'*
Basti, Basti | Jun 23, 2026