चकिया: सोनहुल में मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चकिया के लक्ष्मी चैरिटेबल हॉस्पिटल सोनहुल में पथरी के ऑपरेशन के बाद नेवाजगंज निवासी 60 वर्षीय मालती देवी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर अस्पताल के गेट के सामने रख कर विरोध प्रदर्शन करने लगे, सुचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर परिजनों से शव को हटवाया। वही आज सोमवार दोपहर 01 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जाँच कर कार्यवाही की बात कही।