खुरई: कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में जीजा के बड़े भाई ने की मारपीट; बचने के लिए छत से कूदे व्यक्ति की हुई मौत, जांच शुरू
Khurai, Sagar | Jan 7, 2025 सोमवार रात लगभग 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में पेशे से ट्रेक्टर मेकेनिक 35 वर्षीय प्रमोद अहिरवार छत से कूद गया। अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने बताया कि प्रमोद का उसके घर के बाहर जीजा के बड़े भाई से विवाद होने पर मारपीट से बचने छत से कूद गया। उसकी मां ने बचाने का प्रयास किया था, लेकिन भार ज्यादा होने हाथ छूट गया। मंगलवार को सुबह हुआ पोस्टमार्टम