प्रतापगढ़: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित की गईं विविध जन-जागरूकता गतिविधियां
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिलेभर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पंचायतीराज विभाग, खेल विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रभात फेरियां, जागरूकता रैलियां एवं साइकिल रैलियां आयोज