चौथम: मिडिल स्कूल सरैया में एमडीएम में पिल्लू मिलने पर फिर हंगामा, जांच को पहुंचे प्रखंड प्रमुख व अधिकारी
चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सरैया में गुरुवार को एक बार फिर एमडीएम के चावल में पिल्लु मिला। जिसके बाद फिर से छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। स्कूल के मुख्य गेट में तालाबंदी कर दी। सूचना के बाद चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, बीपीआरओ प्रमथ मयंक, प्रभारी बीईओ मनोज