चानन: बतसपुर गांव से बन्नूबगीचा पुलिस ने मारपीट मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
बन्नू बगीचा पुलिस ने बतसपुर गांव से बन्नू बगीचा थाना कांड संख्या 58/25 मारपीट मामले में इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय चमन यादव के पुत्र दुखी यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 1:15 बजे बन्नू बगीचा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 11 अगस्त 2025 को अभियुक्त पक्ष द्वारा बतसपुर गांव में मारपीट किया गया था. मामले में पांच लोग नामजद हैं.