हरिद्वार: भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से लेकर देवपुरा चौक तक निकाली पदयात्रा
भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के भगत सिंह चौक से लेकर देवपुरा चौक तक पदयात्रा निकाली और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान यूथ कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर समेत बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा सरकार को युवा, मजदूर, महिला और किसान विरोधी भी बताया।