लहरपुर: लहरपुर में अवैध अस्पतालों पर CMO की कार्रवाई, दो अस्पतालों का किया गया निरीक्षण
सीतापुर मार्ग स्थित मर्सी हॉस्पिटल और स्वालो हॉस्पिटल की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्वालो हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, जबकि मर्सी हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए। CMO की कार्रवाई की सूचना मिलते ही नगर में संचालित अन्य अस्पतालों में हड़कंप मच गया।