तिरोड़ी: पौनिया में हुआ मेधावी छात्र सम्मान समारोह, प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिला सम्मान, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
ग्राम पंचायत पौनिया में शनिवार 20 जून को "मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आलोक चौधरी द्वारा किया गया। समारोह में कटंगी-खैरलांजी क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी, डीएसपी संतोष पटेल समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। मंच से मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।