स्वार: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से परेशान ग्राम प्रधान ने विधायक शफीक अहमद अंसारी से की मुलाकात
Suar, Rampur | Sep 18, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शफीक अहमद अंसारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। प्रधानों ने बताया कि गांवों में दिन-रात मिलाकर महज 6-7 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।