चौपारण: चौपारण से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने मदद की गुहार लगाई
चौपारण के कमलवार गांव की रहने वाली सुमबुल जहां (18) 23 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर अब तक कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि युवती के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9835682532 पर संपर्क करें। सही सूचना देने वाले को ₹5000 इनाम दिया जाएगा।