तरवाटांर ग्राम के एक वृद्ध पेंशनधारी ग्रामीण ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे लातेहार प्रखंड कार्यालय कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण रामसहाय उरांव ने बताया कि 2 वर्षों से वृद्धा पेंशन रुका हुआ है। जिसको लेकर वो कई बार प्रखंड कार्यालय कर्मी लातेहार को कागजात जमा किया। मगर प्रखंड कार्यालय कर्मी उसके कागजात को बार-बार भुला देते हैं।