नागौर: नागौर के निकटवर्ती गोगेलाव गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत, दो युवक हुए घायल
Nagaur, Nagaur | May 23, 2024 नागौर शहर के निकटवर्ती गांव गोगेलाव मे बुधवार देर रात्रि को वीर तेजाजी मंदिर के पास एक बाइक चालक ट्रैक्टर में जा घुसा। जिससे बाइक चालक को गहरी चोट आई। वहीं पीछे बैठे दो युवक भी घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन की सहायता से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बाइक चालक को चोट गहरी होने से डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।