नागौर: नागौर शहर में कॉलेज प्रोफेसर के घर से जेवरात सहित हजारों का माल ले उड़े चोर
Nagaur, Nagaur | May 23, 2024 नागौर शहर के कोतवाली थाना इलाके मे बीआर मिर्धा कॉलेज की प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। प्रोफेसर दिल्ली व उनकी बेटी जोधपुर गई हुई थी। वारदात हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर एक की निवासी प्रोफेसर पूर्णिमा कात्याल के घर पर हुई। सुबह कॉलोनी के लोग टेहलकर वापस आए तो उनके मकान के दरवाजे खुले देख किसी ने पूर्णिमा को फोन कर सूचना दी।