फेंकिए मत… ये कपड़े किसी का भविष्य हैं!
घर में पड़े पुराने और उपयोगी कपड़े अब कचरे में नहीं जाएंगे। सुजानगढ़ की गोपालपुरा पंचायत में शुरू होने वाली ‘लिरि’ पहल इन कपड़ों को नया जीवन देने जा रही है। पुराने कपड़ों से बैग, थैले, लिफाफे और दूसरी उपयोगी वस्तुएं बनाई जाएंगी। इन उत्पादों को तैयार करने का काम स्थानीय महिलाओं को दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
जो कपड़े दोबारा इस्तेमाल के योग्य नहीं होंगे, उन्हें मशीनों की सहायता से रैग्स में बदलकर औद्योगिक उपयोग में लाया जाएगा। यानी कपड़े का एक-एक टुकड़ा उपयोगी बनेगा। ‘लिरि’ सिर्फ पुराने कपड़ों के पुनः उपयोग की पहल नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार जीवनशैली की एक नई सोच है।
उद्घाटन समारोह 27 जुलाई को शाम 4 बजे पंचायत भवन, गोपालपुरा में आयोजित होगा। आइए, पुराने कपड़ों को नया जीवन दें और किसी महिला के सपनों को रोजगार की नई उड़ान दें।
#LiriInitiative #WomenEmpowerment #SustainableLiving #ClothingRecycling #TheNewsCanvas
Follow @thenewscanvasofficial for latest updates