बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने साईं पेट्रोल पंप के पास से 1200 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने साई पेट्रोल पंप के निकट से एक पिकअप पर लोड 1,200 लीटर अवैध स्प्रिट को जप्त किया है. इस दौरान दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शुक्रवार की दोपहर 01:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है.