चम्पावत: गोरलचौड़ मैदान में चल रहे गोरल कप 14 फुटबॉल प्रतियोगिता में माउंट कार्मल ने विद्या मंदिर को 4-0से हराया
चंपावत स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसमें आज अंडर 14 फुटबॉल कप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। माउंट कार्मल ने एक तरफा जीत दर्ज करते हुए विद्या मंदिर की टीम को 4-0 से हराया। गोल करने वालों में गौरव दिव्यांश आशीष राहुल शामिल रहे। मैच में रेफरी की भूमिका में ऋतिक तड़ागी, भुवन,आशीष आयुष,विनय रहे।