बक्सर: सड़े फर्नीचर की आड़ में दिल्ली से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही 12 लाख की शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 26, 2026 जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट ऊपरी पुल पर वाहन जांच के दौरान 1 संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान पिकअप में सड़े हुए लकड़ी के फर्नीचर की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा शराब मिला।