किशनगंज: सुवांस पंचायत में एबीडीओ ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, सुधार के दिए निर्देश
जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली स्वच्छ भारत मिशन के तहत एबीडीओ नवलकिशोर मीणा ने सुवांस ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत क्षेत्र में नालियों की सफाई, सड़कों के किनारे पड़ी गंदगी और कचरे के ढेरों पर नाराजगी जताई गई।