देवबंद: थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत चल रही थी तलाश
देवबंद थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे सांखन नहर हाईवे के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर आरोपी अपने साथ ले गया है।