मखदुमपुर: मखदुमपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, शतीश दास रहे मौजूद
मखदुमपुर प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। राजद कार्यालय में पूर्व विधायक सतीश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विभिन्न गांवों में भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।