रफीगंज: शेरपुर गाँव में ठनका का कहर: ताड़ के पेड़ में लगी आग, देखते ही देखते पूरा पेड़ धू-धूकर जल गया
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत चेव शेरपुर गाँव में रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक ताड़ के पेड़ में अचानक आग लग गई। तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से पेड़ धधकने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते पल भर में पूरी पेड़ जल गई। आग आसपास के घरों या खेतों तक नहीं फैल पाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल