तिरोड़ी: हथोड़ा गांव में पानी का संकट: खदानों की खुदाई से सूखे हैंडपंप और कुएं
तिरोड़ी तहसील का ग्राम हथोड़ा मई महीने की चिलचिलाती धूप और गर्मी में भीषण जल संकट से गुजर रहा है। ग्रामीणों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संचालित मैंगनीज खदानों में गहरी खुदाई और हैवी ब्लास्टिंग के कारण भू-जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है। नतीजा यह हुआ कि गांव के अधिकांश हैंडपंप हवा उगलने लगे हैं और कुएं सूख रहे है।