चांदवा: चकला के पुरनाटोली के समीप से डेढ़ टन कोयला लोड ट्रैक्टर के साथ चालक धराया, भेजा गया जेल
चंदवा। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने अभियान चलाकर चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाटोली गांव के समीप से अवैध कोयला लदी एक ट्रैक्टर जब्त करने में सफलता पाई है। इस मामले में ट्रैक्टर का चालक सह मालिक दशरथ महतो पिता प्रेमा महतो नवाटोली चकला को भी गिरफ्तार किया गया है।