बिंदकी: मुरादीपुर चौराहे में संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत मुरादीपुर चौराहे के नई बस्ती में खुशबू देवी उम्र लगभग 23 वर्ष पत्नी आशीष की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।