आरोन: आरोन थाना के पठार मोहल्ला में किराना दुकान में 52 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
आरोन थाना के पठार मोहल्ला में 52 वर्षीय ममता प्रजापति पत्नी अशोक प्रजापति ने अपने ही घर में किराना दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 4 अप्रैल सुबह पुलिस ने बताया, बीते रोज महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। पोस्टमार्टम करा कर मामला जांच में लिया है। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।