भीलवाड़ा: ABVP ने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा और प्राचार्य की कुर्सी कक्ष से बाहर लाए
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा में विश्वविद्यालय की कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों के हित में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान प्राचार्य की कुर्सी उनके चैम्बर के बाहर नजर आई।