लोहरदगा: लोहरदगा के जिंगी जतरा में झामुमो नेत्री नीरू शांति भगत पहुंची, खनन नीति और क्षेत्रीय विकास पर दिया ज़ोर
लोहरदगा के जिंगी जतरा में बुधवार शाम 5 बजे झामुमो नेत्री और पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी नीरू शांति भगत शामिल हुईं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। लोगों ने नीरू शांति भगत का स्वागत किया और कहा कि स्वर्गीय कमल किशोर भगत के कार्यों को क्षेत्र में आज भी याद किया जाता है।