लोहरदगा: भाजपा जिला कार्यालय में बैठक: 16 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय, जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में
लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार शाम 5 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मई, शुक्रवार को लोहरदगा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 8 बजे अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर गुदरी बाजार, बड़ा तालाब, अमलाटोली होते हुए पावरगंज तक जाएगी।