लोहरदगा: हाथी के हमले में युवक की मौत, लोहरदगा में सड़क जाम, विधायक प्रतिनिधि ने मुआवज़ा दिलवाया
कैरो प्रखंड के हनहट गांव निवासी साजिर अंसारी उम्र 30 वर्ष, पिता ग़फ़्फ़ार अंसारी की मंगलवार अर्धरात्रि हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों में आक्रोश फैल गया। बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे मृतक के आश्रितों और कैरो वासियों ने शव के साथ कचहरी मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।