लोहरदगा: हनहट में हाथी के हमले से एक किसान की मौत, वन विभाग ने दिया ₹25,000 का आर्थिक सहयोग
लोहरदगा जिला अंतर्गत कैरो थाना क्षेत्र के हनहंट नामक गांव में मंगलवार की रात को हाथी के हमले में एक किसान की मौत हो गयी है। मृत व्यक्ति का नाम सजिर अंसारी है। 30 वर्षीय वह किसान मंगलवार की रात को भोजन करने के बाद अपने घर के सामने खेत में लगे टमाटर का सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान एक हाथी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बुधवार दोपहर 1:30 परिजनों को शाव सौंप दिया.