IPS गौरव सिंह ने नशे को लेकर जागरूकता पर स्कूली बच्चों के साथ की बातचीत
हिमाचल में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और नशे के दुष्प्रभावों पर युवाओं में जागरूकता को लेकर आईपीएस गौरव सिंह की सराहनीय कार्यशाली से हर कोई वाकिफ है. इन दिनों जिला शिमला में पुलिस की कमान संभाल रहे आईपीएस गौरव सिंह नशे के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह, IPS ने व्यक्तिगत रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला (GSSS Chhota Shimla) का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं मानसिक प्रभावों तथा इससे दूर रहने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अत्यंत सकारात्मक तरीके से अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नशे के खिलाफ संकल्प को मजबूत किया। पुलिस अधीक्षक शिमला ने विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
#SayNoToDrug #shimlapolice #ipsgauravsingh
Shimla Urban, Shimla | Aug 13, 2026