बक्सर: बक्सर भाजपा की बड़ी उपलब्धि: 'मन की बात' पर 100% जानकारी दर्ज, जिला अध्यक्ष ने दी बधाई
Buxar, Buxar | Jul 29, 2026 विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के बक्सर जिले ने एक बार फिर संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 136वें "मन की बात" कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर सफलतापूर्वक सुना गया। साथ ही कार्यक्रम की रिपोर्ट सरल ऐप पर शत-प्रतिशत अपलोड कर बक्सर जिले ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया।