भादरा: ड्यूटी के लिए घर से निकला युवक लापता, पिता ने की रिपोर्ट दर्ज
भादरा। धोलपालिया निवासी 25 वर्षीय अभिषेक कुमार 3 सितंबर को ड्यूटी के लिए भादरा आने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी स्विच ऑफ है। परिजनों की तलाश के बाद पिता चानणराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।