आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण व तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। विभिन्न जिलों में आबकारी निरोधक दलों ने गश्त, नाकाबंदी व दबिश के दौरान हजारों लीटर वॉश नष्ट, कई भट्टियां ध्वस्त कीं तथा अवैध शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।