रामगंजमण्डी: सहरावदा में मंत्री दिलावर की सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत
रामगंजमंडी में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की ओर से निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा रविवार को सहरावदा गांव पहुंची। पदयात्रा का यह चौथा दिन है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत-सत्कार किया। पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंत्री से मिलने के लिए पहुंचे।