कालपी: कदौरा नगर पंचायत कार्यालय का एसडीएम अमित शेखर ने किया निरीक्षण, बाथरूम में गंदगी पर भड़के और दिए कड़े निर्देश
Kalpi, Jalaun | Jul 9, 2026 गुरुवार दोपहर 3 बजे एसडीएम कालपी एवं नगर पंचायत कदौरा के प्रभारी अधिशासी अधिकारी अमित शेखर ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के बाथरूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कर्मचारियों को तत्काल पूरे कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।